
उरई। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने गांधी चबूतरा पर एकत्रित होकर मोदी तेरे राज में जनता भूखी मरती है, हाय हाय महंगाई आदि लिखी तख्तियां हाथों में लेकर प्रियंका गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गांधी प्रतिमा से साइकिल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने बताया कि वर्तमान में कोरोना वैश्विक महामारी देश में प्रभावी है। एेसी स्थिति में पूरे देश की जनता पर आर्थिक प्रहार हुआ है। ये खेती का समय है। इस समय मूल्य वृद्धि किसानों पर अत्याचार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से तत्काल मूल्य वृद्धि वापस लेकर जनता को राहत देने की मांग की। अनुज मिश्रा ने कहा कि बढ़ी कीमतें किसान की कमर तोडऩे का काम करेंगी इसलिए तत्काल इन्हें वापस लिया जाए ताकि इस आपदाकाल में महंगाई की मार देश की गरीब जनता पर न पड़े। शहर अध्यक्ष डा. रेहान सिद्दीकी ने कहा कि इस समय देश का व्यापारी परेशान है। ट्रांसपोर्टरों पर इसका खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। प्रभारी प्रशासन दीपांशु समाधिया ने कहा कि कई अन्य राज्यों में भी इस समय बुआई का समय है जिससे बढ़ी कीमतों से बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। कहीं न कहीं यह सरकार किसान विरोधी मानसिकता से काम कर रही है। धीरेंद्र शुक्ला सेवादल जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ नेता संतराम नीलांचल ने कहा कि इस समय कोरोना काल में जब पेट्रोल डीजल के दाम घट गए थे उस समय देश में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर जनता के साथ लूट की जा रही है। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार दुबे, सिद्धार्थ दिवौलिया, संतोषठाकुर, रामकुमार गुप्ता, सुरेश कुमार दुबे, नेतराम निरंजन, अमित पांडेय, अरविंद शुक्ला, सचेंद्र चौहान, इमरान मंसूरी, डा. हेमंत रिछारिया, अखिलेश चौधरी, शिवम तिवारी, दीपक कुशवाहा, पुरुषोत्तम त्रिपाठी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Leave a comment