उरई। गौ रक्षा की चेतना प्रदेश भर में मजबूत हो रही है। मुस्लिम भाई भी गौ माता के प्रति अनुराग में पीछे नही रह रहे। इसकी एक मिसाल सामने आई।
बागवान सेवा समिति के अध्यक्ष मो. अशफाक राईन इस मामले में लोगों को प्रेरित करने में आगे हैं। गत दिनों भूख से तड़प रही एक बेसहारा गाय को देखकर उन्होंने सोहेल भाई को प्रेरित किया तो पसीजकर उन्होंने गायों के लिए 8 कुंतल कददू और 5 कुंतल लौकी की व्यवस्था कर दी। जिससे सब्जी मंडी में आसपास विचरण कर रहीं सारी गायों को भरपेट आहार मिल गया।






Leave a comment