
जालौन -उरई | सहकार भारती जनपद जालौन के पदाधिकारियों ने स्वदेशी जागरण मंच के आवाहन पर स्वदेशी स्वावलंबन अभियान का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता एवम् प्रदेश पैक्स प्रकोष्ठ के प्रमुख सतीश सिंह सेंगर ने किया ।सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन के निर्देशन में जालौन के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने जिले में जालौन नगर में नगर पालिका अध्यक्ष ने डिजिटल हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया जिला महामंत्री कुंदन सिंह राठौर राहुल समाधियांने उरई जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता उदय प्रताप सिंह ने कालपी जगपाल सिंह यादव श्याम करण प्रजापति ने कोंच रविन्द्र परमार जितेंद्र पांडेय ने कदौरा विनीता पांडेय रजनी खरे ने किसान एवम् सहकारी समितियों से जुड़े 346 लोगों को स्वदेशी अपनाने का स्वावलंबन का देश की सीमाओं की रक्षा का संकल्प दिलाया देश में कोरोना के कारण, अर्थव्यवस्था व रोजगार कि जो निम्नतम स्थिति बनी, उसके समाधान हेतु ही है। स्वदेशी विकास का भारतीय मॉडल यह समय की आवश्यकता है।





Leave a comment