
उरई। एक ओर जहां पूरा देश कोरोना संक्रमण के संकट का सामना कर रहा है वहीं दूसरी ओर लगातार डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि कर जनता को रुलाने का काम किया जा रहा है। कई समस्याओं को लेकर आज युवा सपा नेता कपिल गुमावली के नेतृत्व में सपाइयों ने गांधी चबूतरा पर धरना दिया और पांच सूत्रीय राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि कोरोना जैसी महामारी में किसानों की बिजली फ्री की जाए एवं डीजल पेट्रोल के बढे़ हुए दाम कम किए जाएं। गरीब भुखमरी की कगार पर है इसलिए प्राइवेट स्कूलों की फीस माफ की जाए। मजदूर, मध्यम वर्ग, बेरोजगार नौजवान का तीन माह का बिजली, पानी का बिल माफ किया जाए। साथ ही साथ कानपुर के राजकीय बालगृह में दोषी लोगों को सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा जाए। धरने के दौरान शिवम निरंजन, प्रांशु पटेल, रामजी पटेल, आमिर, शिखर यादव आदि लोग मौजूद रहेे।





Leave a comment