
माधौगढ़ -उरई |
एक तरफ इस कोरोना जैसी भयंकर बीमारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आम जनता से सफाई के लिए विशेष जोर दे रहे हैं और कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं। लेकिन माधौगढ़ क्षेत्र के ग्राम कुरसेडा में तैनात सफाई कर्मी रामचंद्र कुशवाहा प्रधानमंत्री जी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं ।
ग्रामीणों का कहना है कि हमारे यहां नालियों में गंदगी पड़ी हुई है और हमारे यहां एक सफाई कर्मी नियुक्त हैं फिर भी सफाई कर्मी महीने में एक या दो बार ही आता है और प्रधान के यहां सफाई करके चला जाता है प्रधान भी सफाई कर्मचारी की पूरे महीने की उपस्थिति पर साइन कर उसे पैसे दे देते हैं और गांव की स्थिति को नजरअंदाज कर शासन प्रशासन और प्रधानमंत्री जी के आदेश की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं ।ऐसे में सभी ग्रामीण प्रशासन से यही उम्मीद रखते हैं कि हमारे गांव की एक बार अच्छी तरह से जांच हो जाए और जो भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई हो जिससे इस महामारी जेसे संकट में भी साफ सफाई न रखने वाले लोगों को एक नसीहत मिल सके ।ग्रामीणों का कहना है । गली गली में मच्छर मक्खी कीट पतंग पैदा हो रहे हैं ।लेकिन इन लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता है कोई बीमार हो या कोरोना से भयंकर बीमारी आ जाए प्रधान के कानों में जूं नहीं रेंगती ।
Attachments area







Leave a comment