
माधौगढ़। जनपद में अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। माधौगढ़ क्षेत्र में जबरन किसानों के खेतों से मिट्टी उठा लेने का मामला सामने आया है।
सुरपतिपुरा गांव के तुलसीराम, प्रमोद सिंह, निकसाई सिंह कुशवाहा, जगतपाल, कप्तान, उमाशंकर, सोबरन, सुरेंद्र कुमार, तेज सिंह, इंद्रपाल, जगदीश आदि किसानों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि सुरावली से सुरपतिपुरा रोड तक सडक़ बनाई जा रही है। इसके पहले उस जगह ग्राम सभा द्वारा खड़जा डाला गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार आर्यन अग्रवाल सडक़ बनाने के लिए गैरकानूनी तरीके से खेतों से मिट्टी उठा रहे हैं। यहां तक खेतों में पंद्रह पंद्रह फीट तक गहरे गड्ढे तक कर दिए गए हैं जिनमें अगर कोई धोखे से गिर जाए तो उसका बचना मुश्किल है। उपजाऊ मिट्टी के बर्बाद होने से किसानों में आक्रोश है और वह ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
9 Attachments





Leave a comment