कोंच। नगर के मोहल्ला तिलक नगर में सोमवार को करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
मोहल्ला तिलक नगर निवासी हरनारायण (35 वर्ष) पुत्र बालकिशुन सोमवार की सुबह ग्यारह बजे अपने घर पर टीवी का प्लग लगा रहे थे तभी अचानक उन्हें करेंट लग गया जिससे वह छटपटाकर जमीन पर गिर पड़े। हरनारायण के गिरने की आवाज सुनकर परिवारीजनों भागकर वहां पहुंचे और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज हेतु ले गए लेकिन डाक्टरने हरनारायण को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक हरनारायण के दो पुत्री और एक पुत्र है।





Leave a comment