
कालपी। कोतवाली कालपी में नवनिर्मित अतिथि गृह भवन का अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन जयनारायण सिंह ने विधायक व पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया तथा पौधरोपण भी किया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सहित कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
मंगलवार की सुबह साढे़ नौ बजे अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह कालपी कोतवाली पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार के साथ पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद्र पटेल व अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पुलिस लाइन से आए आचार्य राजेश पाठक, पंडित राम पांडेय, श्याम पांडेय व राजेंद्र द्विवेदी के वेद मंत्रोच्चारण के साथ कोतवाली कालपी परिसर में बने नवनिर्मित अतिथि गृह भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन व पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार व पंडित योगेंद्र नारायन शुक्ल वैद्य के साथ अतिथि गृह भवन का अवलोकन किया तथा उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मानिक चंद्र पटेल के द्वारा अतिथि गृह भवन को सुंदर व आकर्षित बनवाए जाने के योगदान की सराहना की। इसके बाद परिसर में पौधरोपण भी किया। इसके उपरांत उन्होंने कोतवाली कालपी कार्यालय के बाहर बने दिव्यांग रास्ते का भी उद्घाटन किया। अपर पुलिस महानिदेशक जयनारायण सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि थाना कालपी में अतिथि गृह भवन बनने से अधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा तथा मीटिंग करने में भी कोई असुविधा नहीं होगी। पालिका का योगदान भी सराहनीय है। इस दौरान कोतवाली कालपी के क्राइम इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा, कदौरा इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, थाना आटा इंस्पेक्टर जेपी पाल, एसएसआई दिनेश कुरील, उपनिरीक्षक रामविनोद, कमल प्रताप सिंह, सुनील कुमार सैनी,अजय कुमार सिंह,सूर्यभान द्विवेदी, गोकुल सिंह, कमल किशोर तथा अमर सिंह दीवान, शिवकुमार रावत, बृजेश कुमार शर्मा, विकास, यादवेंद्र, अंकित पांडेय, संध्या सिंह, रितेश कुशवाहा, अमन, रणविजय, ब्रह्मदेव, राकेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, हरवीर, संदीप कुमार, संजय कुमार, अरुण कुमार, कुसुमलता तिवारी, अर्चना के अलावा सभी स्टाफ मौजूद रहा।





Leave a comment