उरई | बी एस एन एल कार्यालय के गेट के बाहर चहारदीवारी के किनारे लगे हरे पेड़ रातोरात गायब हो गए |   एक ओर इस मौसम में सरकार द्वारा वृक्षारोपण का अभियान चलाया जा रहा दूसरी उसी के कर्णधार हरे वृक्षों  सफाया करवाने में गुरेज नहीं कर रहे | बी एस एन एल के मंडलीय कार्यालय में इसकी विडम्बना पूर्ण मिसाल सामने आयी | कार्यालय के गेट के आसपास जाली में कवर किये गए हरे वृक्षों की पांत नजर आती थी जिसमें जामुन आदि के फलदार पेड़ भी थे | गत दिनों बी एस एन एल का स्टाफ जब ड्यूटी पर पहुंचा तो रातोरात इन वृक्षों के गायब होने से चौंक गया | बताया जाता है कि यह मामला वन विभाग के संज्ञान में आ गया था लेकिन संदिग्ध कारणों से उसने चुप्पी ओढ़ ली | अवर अधिकारी प्रशासन ने इसे ले कर मंडलीय अभियंता को चिट्ठी लिखी जिससे खलबली मची हुई है | देखना है कि इसकी जांच करा कर हरे वृक्षों के हत्यारे को सजा के लिए खोजा जाता है या मिलीभगत का नमूना दिखा कर इसकी चर्चा को जहां का तहाँ दफ़न कर दिया जाएगा | —

Leave a comment