ससुराल में रहने के लिए मकान मांगने पर हुआ विवाद
कदौरा। बीती रात हो रहे निकाह में वाद विवाद होने से शादी को रोकते हुए दूल्हे के खिलाफ वधु पक्ष द्वारा शिकायत करने पर पुलिस द्वारा दूल्हे को हिरासत में ले लिया गया जिससे दूल्हे को शादी के दिन सारी रात हवालात में गुजारनी पड़ी।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र में बीती रात तय तारीख के हिसाब से हो रहे निकाह पर दूल्हा अपना घरबार छोडक़र निकाह करवा रहा था तभी निकाह के वक्त दूल्हे ने लडक़ी पक्ष के लोगों से कहा कि वह उक्त निकाह के लिए घर बार छोडक़र आया है। अब उसे रहने के लिए घर मकान दें जिससे वह अपनी पत्नी के साथ गुजर बसर कर सके लेकिन इस बात पर दुल्हन के भाई व अन्य परिजनों के राजी न होने पर बहस विवाद हो गया। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दे गई जिससे मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दूल्हे को हिरासत में लिया गया जिसके खिलाफ लडक़ी पक्ष द्वारा शिकायती पत्र देने की बात की गई जिससे शादी की ही रात दूल्हे को रात हवालात में काटनी पड़ी। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया कि दूल्हे के परिजनों को सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं निकाह को लेकर बताया गया कि प्रेम प्रसंग को लेकर निकाह तय हुआ था जिसमें दूल्हे की आनाकानी पर उक्त बात थाने पहुंच गई।

Leave a comment