उरई. जिले में मंगलवार को दोपहर तक 10 नये कोरोना संक्रमित मरीज प्रकाश में आने से    माहौल की भयावहता और स्याह हो गयी है.
इनमें आधा दर्जन मरीज उरई शहर के हैँ. 4 व्यक्ति मोहल्ला सूर्य नगर, 1उमरारखेड़ा और एक नया पटेल नगर का है.
अन्य 4 मरीज कोंच में पाए गए हैँ. जिले में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 185 हो गयी है. इनमें 121लोग चंगे हो कर घर पहुंच चुके हैँ जबकि 8 की मौत हो चुकी है. अब उपचाराधीन मरीज 56 हैँ.

Leave a comment