लख़नऊ | बुंदेलखंड सहयोग परिषद् के अध्यक्ष महेंद्र कुमार तिवारी ने बुंदेलखंड के7 जिलों में पेयजल समस्या के हल के लिए शुरू किये गए जल जीवन मिशन को ले कर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आभार जताया है | गौर तलब है कि मंगलवार को बांदा पहुँच कर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने 1031 करोड़ रुपये के इस मिशन का एलान किया | महेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि इसका लाभ 7 जिलों की 67 लाख आबादी को लाभ मिलेगा | उन्होंने इस मिशन के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य पवन पुत्र बादल के प्रयासों को भी श्रेय दिया और उनका भी आभार जताया |





Leave a comment