कदौरा। क्षेत्र के ग्रामीणांचल में घर में झूला झूलते समय सात वर्षीय बच्चे के गले में फंदा कस गया जिससे वह बेहोश हो गया। साथ खेल रहे बच्चों द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई जिस पर परिजनों द्वारा बच्चे को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर बच्चे को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।
ज्ञातव्य हो कि थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम मरगायां में मंगलवार की सुबह किसान भोला का सात वर्षीय पुत्र घर पर बच्चों के साथ साड़ी से डाले गए झूले में झूल रहा था। परिजन बाहर पूजापाठ के लिए गए थे तभी झूला झूलते झूलते अंश का गला दब गया जिससे वह बेहोश हो गया। साथ खेल रहे बच्चों द्वारा दौडक़र उसके परिजनों को जानकारी दी गई जिस पर परिजनों द्वारा अंश को आनन फानन में सीएचसी कदौरा ले जाया गया जिसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया एवं हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। वहीं परिजनों द्वारा बताया गया कि बच्चा घर के अंदर लोहे के कुंदे में साड़ी से झूला झूल रहा था तभी बच्चे के गले मे फंदा लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।





Leave a comment