जालौन। अज्ञात कारणों के चलते युवक ने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी बांधकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काशीनाथ निवासी प्रशांत कुमार अवस्थी का अट्ठारह वर्षीय पुत्र राज घर में ही चाय समोसे की दुकान किए था जिससे वह परिवार का खर्च चलाता था। सोमवार की रात राज की पिता के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मां के समझाने पर दोनों में सुलह भी हो गई थी। रात में जब सभी लोग सो गए तो राज ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी बांध ली और उस पर लटक कर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो राज के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखकर चीखपुकार मच गई। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले के लोगों की मदद से राज के शव को नीचे उतरवाया और उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की खुदकुशी से मोहल्ले में गम का माहौल है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a comment