उरई | सभी को अवगत कराना है कि पूर्व में मालवीय नगर कोंच के 01 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी जिनकी कोन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपार्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही पूर्व में भट्टीपुरा कालपी के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी जिनकी कोन्टेक्ट ट्रेसिंग में 01 व्यक्ति की रिपार्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। साथ ही पूर्व में तुलसी नगर उरई के एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी थी, जिनकी कोन्टेक्ट ट्रेसिंग में 02 व्यक्तियों की रिपार्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। जनपद में दिनांक 01.07.2020 को 04 नये केस और आये है। अब जनपद में कुल कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 188 हो गयी है, जिसमें से 07 व्यक्ति मृत हो गये एवं 124 व्यक्ति ठीक हो गये है। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 57 है।
इसके अलावा  सभी को अवगत कराना है कि दिनाँक  29.06.2020 को बघौरा उरई के एक व्यक्ति की रिपोर्ट मृत्यु के उपरांत झाँसी द्वारा  कोरोना पॉजिटिव बताई गई थी, जो  गलत थी। झाँसी द्वारा पुनः जांच भेजी गई है जिसमे उक्त व्यक्ति की  रिपोर्ट कोरोना निगेटिव है जिस कारण रिपोर्ट में एक व्यक्ति की संख्या कम कर दी गयी है

Leave a comment