जालौन। चचेरी बहन की गोद भराई में पति के साथ न जाने पर महिला ने केरोसिन डालकर आग लगा ली जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी रानी देवी (35 वर्ष) पत्नी राकेश कुमार की चचेरी बहन की गोद भराई की रस्म माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम जमरेही में स्थित उसके मायके में बुधवार को होनी थी जिसमें जाने के लिए वह पति से कह रही थी। पति राकेश कुमार ग्राम बंगरा में बाइक सुधारने का काम करता है। पत्नी की चचेरी बहन की गोद भराई में जाने के लिए उसने पत्नी से कहा कि वह भतीजे के साथ गोद भराई में चली जाए। वह शाम तक दुकान पर काम करेगा। इसके बाद वह भी आ जाएगा। पति के साथ न जाने से पत्नी क्षुब्ध होकर अपने कमरे में चली गई जहां उसने केरोसिन छिडक़कर स्वयं को आग लगा ली। कमरे में उठते धुएं को देखकर जब तक परिजन उसे बचाने पहुंचते तब तक वह आग की लपटों में घिर चुकी थी। जैसे तैसे परिजनों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसआई देशराज सिंह ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर मृतका के मायके के लोग भी आ गए थे। बता दें मृतका के दो पुत्र व एक बेटी है।





Leave a comment