जालौन:  नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में वर्तमान समय मे डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हो रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन  उपजिलाधिकारी को  सौंपा गया  ।
 ज्ञापन में  उल्लेख किया गया है कि देश इस समय एक खतरनाक महामारी से जूझ रहा है। देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। ऐसे में लोग अपने भोजन तक की व्यवस्था तक तो कर नहीं पा रहे हैं और सरकार उनकी कमर तोड़ते हुए डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाकर महंगाई के नित नए आयाम बना रही है।
वर्तमान में यदि कच्चे तेल का अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य देखा जाये तो डीजल लगभग 25 रुपये लीटर होना चाहिये। लेकिन सरकार ने तो मील का पत्थर गाड़ते हुए इसकी कीमतों को पेट्रोल के पार पहुंचा दिया है जो  बेहद ही निंदनीय है।
अतः  तत्काल प्रभाव से इस मूल्यवृद्धि  को वापस लेना चाहिये।

Leave a comment