माधौगढ़। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजदुवां में मिट्टी खोदते वक्त महिला की दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला गांव के पास के तालाब में मिट्टी खोदने गई थी तभी ऊपर से मिट्टी खिसकने से महिला उसी में दब गई। जब तक लोगों ने उस महिला को निकाला तब तक  वह बुरी तरह घायल हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस की सहायता से महिला को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन उसने रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है ग्राम बिजदुवां निवासी गुड्डी (40 वर्ष) पत्नी सुरेश गांव के पास के बने तालाब में मिट्टी खोदने गई थी तभी खोदते वक्त ऊपर से मिट्टी खिसक गई जिसमें वह दब गई। साथ में गई छोटी बच्ची ने इसकी सूचना अपने घर वालों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद महिला को मिट्टी से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Leave a comment