उरई. पुलिस में 2 प्रभारी निरीक्षकों को लाइन हाजिर किये जाने के साथ व्यापक फेर बदल किया गया है.
पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार ने शुक्रवार को जारी तबादला सूची में ऐट थानाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय और सिरसाकलार थानाध्यक्ष सौरभ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है. रेंढर के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा को सिरसाकलार और एस ओ जी प्रभारी कमलेश कुमार प्रजापति को ऐट की कमान सौंपी है. कोतवाली के जांबाज वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रवीन कुमार यादव को एस ओ जी का नया प्रभारी बनाया है. सर्विलांस प्रभारी आर के त्रिपाठी नदीगांव और नदीगांव से विनय दिवाकर कैलिया के नये प्रभारी बनाये गए हैँ. थानाध्यक्ष कैलिया योगेन्द्र कुमार रेंढर के नये थानाध्यक्ष बनाये गए हैँ.

Leave a comment