सिरसाकलार – उरई. कठेरिया युवा वाहिनी जन समिति ने एक आयोजन में पुलिस. प्रेस, बैंक आदि से जुड़े कोरोना यौद्धाओं को सम्मानित कर समाज की ओर से उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की.
सम्मानित होने वालों में कुठौंद के प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा, सिरसाकलार के प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह. उप निरीक्षक राम चंद्र, चिकित्साधिकारी अवनीश सचान, फार्मासिस्ट बृजेश कुशवाहा, ग्राम पंचायत अधिकारी विकास यादव, स्टेट बैंक के मैनेजर विमल कुमार, लिपिक निहाल अवस्थी और एल एस शाक्य, सिरसाकलार के उप निरीक्षक दिलीप वर्मा, आरक्षी हितेंद्र सिंह, इलाहाबाद बैंक की सिरसाकलार शाखा के प्रबंधक अविनाश आनंद पी ओ बृजेन्द्र गुप्ता, कैशियर नरेन्द्र सिंह, पत्रकार अनूप मिश्रा और अनुज शर्मा शामिल हैँ. सभी को माला पहना कर मास्क, सेनेटाइजर के साथ प्रशस्ति पत्र दिए गए.
इस अवसर पर कठेरिया युवा वाहिनी जन सेवा समिति उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी मुलायम सिंह कठेरिया संस्थापक, दीपक कठेरिया संयोजक, निखिल कठेरिया महा सचिव साहब सिंह संगठन मन्त्री, शिवम् जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष, हिमांशु कठेरिया महा सचिव, नीतू वर्मा महिला जिला उपाध्यक्ष विमल कठेरिया जिला कोषाध्यक्ष, रामकेश ब्लाक उपाध्यक्ष कुठौंद मुख्य रुप से उपस्थित रहे.

Leave a comment