संरक्षक मंडल में ग्यारह सदस्यीय अधिवक्ता कमेटी शामिल
उरई। अर्जुन सेना के संस्थापक अरविंद सिंह सेंगर ने शहर के होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अर्जुन सेना की टीम को नए तरीके से खड़ा किया जा रहा है जिसमें अभिषेक मिश्रा चमारी को सेना का जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
उन्होंने बताया कि अर्जुन सेना जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में फिर से जनसमस्याओं बिजली, पानी, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करके आवाज उठाएगी। बताया कि अर्जुन सेना गरीब एवं परेशान लोगों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ेगी। बताया कि जिलाध्यक्ष जल्द ही पूरी टीम का गठन करेंगे तत्पश्चात नगर, तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी टीम का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कानूनी लड़ाई लडऩे के लिए संरक्षक मंडल में पूर्व बार संघ सचिव देवेंद्र तोमर एवं अधिवक्ता रेहान सिद्दीकी सहित ग्यारह सदस्यीय अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। अर्जुन सेना के संरक्षक मंडल में अधिवक्ता, शिक्षाविद्, प्रमुख समाजसेवी को शामिल किया गया है। बताया की अर्जुन सेना का प्रमुख उद्देश्य मजदूर, किसान, दलित, महिला, छात्र, युवा, बुजुर्ग आदि के उत्पीडऩ के खिलाफ संघर्ष करना रहेगा। उन्होंने बताया अर्जुन सेना अराजनैतिक संगठन के रूप में काम करेगा। वार्ता के दौरान राघवेंद्र राजावत एड., सतेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सत्यम सेंगर एड., शिवेंद्र सेंगर, आशीष पाल, दीपक सिंघानिया, अंकित श्रीवास्तव, आनंद कुमार सैनी, अंश बलेचा, गोपाल दांतरे, राहुल तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts