कदौरा। हाइवे पर बेसुध महिला को क्षेत्रीय लोगों द्वारा देखकर सहायता बतौर पूछताछ की गई जिस पर महिला द्वारा बेसुध हालत में अपने घर जाने की गुहार लगाई गई।
ज्ञातव्य हो कि कदौरा बस स्टैंड पर रविवार की शाम अज्ञात बेसुध महिला द्वारा चतेला तिराहे पर कुछ लोगों से घर पहुंचाने की गुहार लगाई गई। उसके कुछ न बता पाने की हालत में लोगों द्वारा धैर्य बंधाकर पूछा गया कि वह कौन है और कहां से आई है तो उसने बताया कि वह तीन दिन पहले अपनी ससुराल महोबा क्षेत्र में ससुरालियों द्वारा परेशान करने पर घर से निकल आई थी व अपने मायके कुरारा क्षेत्र जाना चाहती थी तभी साधन न मिलने पर उक्त महिला द्वारा एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी गई तो अज्ञात बाइक सवार रास्ते में महिला को कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अपने गांव ले गया व उसके साथ गलत कार्य किया एवं बेसुध हालत में कदौरा हाइवे पर आकर छोड़ गया। आप बीती बताते हुए महिला ने लोगों उसे उसके पहुंचाने की गुहार लगाई। हाइवे पर तैनात सुरक्षाकर्मी द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला के नाते रिश्तेदारों को जानकारी दी गई। मामले में कस्बा इंचार्ज सर्वेश कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त विवाहिता अक्सर घर से नाराज होकर चली जाती है जिसके बारे में और जानकारी की जा रही है व उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Leave a comment