कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम आने के बाद गायब हुए सत्रह वर्षीय किशोर को सकुशल बरामद करके परिवारजनों को सौंपा गया।
विदित हो कि बुधवार को अभिनव कुमार शास्त्री उर्फ कृष्णा (17 वर्ष) पुत्र महेश चंद्र शास्त्री निवासी मोहल्ला रावगंज थाना कालपी जोकि हाईस्कूल का छात्र था रिजल्ट आने के पश्चात अपने घर से बिना बताए कहीं चला गया था। बालक के पिता की सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कालपी शिवगोपाल सिंह के आदेश पर क्राइम इंस्पेक्टर मनोज मिश्रा के निर्देशन में कालपी पुलिस द्वारा काफी खोजबीन कर बालक को चौबीस घंटे के अंदर बरामद कर बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक सुनील कुमार सैनी द्वारा किशोर को उसके पिता के सुपुर्द किया गया।

Leave a comment