उरई ।सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर एवम् प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर जायसवाल दिनांक 20 एवम् 21 जुलाई को दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु जनपद जालौन आ रहे है ।
सहकार भारती के उपरोक्त पदाधिकारी जनपद में सहकार भारती के कार्यकर्ताओं एवम् सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवम् संचालक मंडल के साथ बैठक करेगे।
राजेन्द्र नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सहकारिता के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संगठन सहकार भारती के पदाधिकारियों के आगमन की तैयारी हेतु बैठक में जिला संगठन प्रमुख सिया शरण व्यास ने कहा कि जनपद जालौन में सहकारी समितियों को कैसे व्यापार से जोड़कर किसानों को इसका लाभ मिले सहकार भारती की यह प्राथमिकता है | इस दौरान सहकार भारती के पदाधिकारी स्वयं सहायता समूहों के बने उत्पाद भी देखेंगे जिससे उनकी विपणन की व्यवस्था सभी शहरों में हो सके ।
सहकार भारती के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने जनपद के सभी पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवम् सहकारिता को मजबूत करने में अपना योगदान देने को कहा है | बैठक में राहुल समाधियां सुरजीत सिंह कुंदन सिंह श्याम कारण प्रजापति, विक्रम कुशवाहा ,जगपाल सिंह यादव, जितेंद्र भारतीय, पंकज सक्सेना ,जंगबहादु र सिंह, शिव सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे |





Leave a comment