
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद द्वारा किया गया पौधरोपण
उरई। आज अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद जनपद जालौन उरई के तत्वावधान में संगठन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांधी इंटर कालेज उरई परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी, उरई नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा एवं राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह कंथरिया, बुंदेलखंड अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में वृहद स्तर पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम (ट्री गार्ड सहित) का आयोजन किया गया एवं पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया गया। पौधरोपण से पहले संगठन के चार वर्ष पूर्ण होने पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बना जी ने कहा कि हरियाली धरती का श्रृंगार है जिसे हम सभी मिलकर पूरा कर सकते हैं। नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा कि वृक्षों से जहां हम सभी को स्वच्छ पर्यावरण मिलता है तो वहीं गर्मी के मौसम में भी वृक्ष सभी के लिए हितकारी होते हैं। लोग वृक्ष की छांव में विश्राम करते हैं। प्रदेश मुख्य महासचिव डा. सीपी गुप्ता, बुंदेलखंड महासचिव डा. रविशंकर अग्रवाल एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल ने संयुक्त रूप से कहा कि पौधरोपण में सहभागी बन पर्यावरण को स्वच्छ बनाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभारी सुरेश मिसुरिया उर्फ राजू एवं जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक बुंदेलखंड महासचिव डा. रविशंकर अग्रवाल थे। इस अवसर पर महावीर शरण गुप्ता, प्रमोद शिवहरे, अखिलेश रूसिया, असित विश्नोई, राघवेंद्र गुप्ता रानू, जितेंद्र कंथरिया, विशाल विस्वारी सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। अंत में राष्ट्रगान कार्यक्रम का समापन हुआ।
स्टेशन पर मैथिलीशरण गुप्त द्वार बनवाने की उठाई मांग
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के चतुर्थ स्थापना दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर कंथरिया ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर नगर में रेलवे स्टेशन के बाहर भव्य तोरण द्वार का शिलान्यास नगर पालिका परिषद द्वारा कराया गया था लेकिन आज तक उक्त भव्य द्वार का निर्माण कराया गया है। उन्होंने मांग की कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त के सम्मान में अतिशीघ्र भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया जाए।






Leave a comment