
भोपाल. दिवंगत राज्यपाल लालजी टंडन की अंत्येष्टि में शामिल हो कर लखनऊ से लौटने के बाद मध्य प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
पुष्टि के पहले बुधवार को श्री सिंह भोपाल में राज्य की कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे जिसके कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पूरा मंत्रिमंडल जांच के दायरे में आ जाने की वजह से प्रदेश में खलबली मच गयी है.







Leave a comment