कदौरा। क्षेत्र ग्रामीणांचल में अन्ना मवेशी किसानों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं और कोई भी जवाबदेही लेने को तैयार नहीं है। एक गांव में कुछ किसान अन्ना जानवरों को विद्यालय में बंद करने गए तो अन्य कुछ किसान विरोध करते हुए भिड़ गए जिससे पुलिस को सूचना देनी पड़ी।
गौरतलब हो कि कदौरा विकास खंड में गांव गांव अन्ना व पालतू पशु अन्ना होने के कारण किसानों के लिए मुसीबत बने हुए हैं जिसके चलते बुधवार को ग्राम इटौरा बावनी में कुछ आक्रोशित किसानों द्वारा फसल नष्ट करने वाले अन्ना व पालतू जानवरों को प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया जिन्हें कुछ किसानों द्वारा वापस छोड़ दिया गया जिससे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। वहीं किसी के द्वारा विवाद बढ़ता देख पुलिस को सूचना दे दी गई जिससे मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को शांत कराया गया व समझाते हुए अपने अपने जानवर बांधने व अन्ना जानवरों की व्यवस्था के लिए प्रधान से कहा गया और पुलिस के लौटते ही ग्रामीणों ने फिर विद्यालय से जानवर छोड़ दिए गए। वर्तमान में यही स्थिति ब्लाक के अधिकांश गांवों में है जिससे किसान फसलों के नुकसान के लिए बहुत परेशान हैं व गौशालाएं खंडहर की तरह पड़ी हैं। वहीं अन्ना संबंधित एेसे मामलों में जिम्मेदार सबकुछ शांत कराने का प्रयास करते हैं।

Leave a comment