
उरई। कई दशकों से देश के लोगों को जिसका इंतजार था वह घड़ी आ ही गई। भव्य मंदिर की छत के नीचे भगवान राम के विराजमान होने का दिन अब करीब आ गया है जिसको लेकर देश भर में खुशी की लहर है। इस खुशी के मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेंद्र बना जी ने भी लोगों से अपील की कि इस एतिहासिक पल में सभी लोग शामिल हों और अपने घर पर घी के पांच दीपक जलाएं।
अयोध्या की पावन धरती पर आखिरकार वह पल आ गया जब भगवान राम मंदिर की नींव रखी जा रही है। खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एतिहासिक पल में शामिल होंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस पल में साक्षी बनेंगे। कोरोना के चलते इस एतिहासिक कार्यक्रम को सूक्ष्म में रखा गया है। कार्यक्रम को टीवी चैनलों में भी लाइव दिखाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि में राम मंदिर की नींव रखे जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने जिले की जनता से अपील की कि वह भी इस पल में भागीदार बनें और अपने घरों में घी के पांच दीपक जलाकर दीपावली मनाएं। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना जी ने कहा कि कई दशकों से जिसका इंतजार था वह मोदी जी ने कर दिखाया।






Leave a comment