उरई।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए आज भूमि पूजन हुआ जिससे सभी लोग खुशी मना रहे हैं। इस बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी उरई नगर स्थित कार्यालय में एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर व आतिशबाजी व ,डांस कर ,खुशी जाहिर की है।और संकल्प लिया कि अपने अपने घरों में शाम को 5 दीपक जलाकर भगवान राम के आने की खुशी का इजहार करेंगे। उन्होंने कहा अयोध्या को दुलहन की तरह सजाया गया है और देशवासी खुशी मना रहा है। और यह देश के हर नागरिक के लिए सौभाग्य की बात है। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रचारक यशवीर सिंह ,और विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक निर्मल तिवारी ,अभय दुबे,चित्रांशु सिंह(तहसील संयोजक) सुमित प्रताप सिंह, सत्यम द्विवेदी ,अमन अग्रवाल ,सोमिल सेंगर aadi युवाओ ने खुशी मनाई

Leave a comment