उरई. भारतीय किसान यूनियन भानु की महत्वपूर्ण बैठक कालपी तहसील के कुरहना आलमगीर गांव में जिलाध्यक्ष स्वतंत्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई.
बैठक में जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार कुरहना, महासचिव मदन यादव डकोर, उरई नगर अध्यक्ष नागेंद्र कुलश्रेष्ठ और छात्र नेता मयंक प्रमुख रुप से उपस्थित रहे.
  इस मौके पर कई नये पदाधिकारी मनोनीत किये गए जिसमें कालपी तहसील अध्यक्ष छुन्नालाल श्रीवास निराला, तहसील उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, ब्लाक  अध्यक्ष कदौरा विकल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष कदौरा दीप singh और ब्लाक अध्यक्ष महेबा रोहित कुमार उर्फ़ गुड्ड बीजापुर घोषित किये गए.
   क्षेत्रीय किसानों ने यूनियन के नेताओं के सामने कई समस्याएं रखीं. जिलाध्यक्ष स्वतंत्र श्रीवास्तव ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए यूनियन पूरी दम लगा देगी

Leave a comment