उरई. बुधवार को अयोध्या में भगवान रामलला के मंदिर के शुभ भूमिपूजन के अवसर पर लोग यहां उल्लास मनाते हुए झूम उठे.
 उरई  में संघ कार्यालय पर ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी चला कर  मिठाई वितरण किया गया.
स्वयंसेवको ने  संघ कार्यालय के बाहर उमंग में  झूमते नाचते अपनी खुशियां  जाहिर की. जिला प्रचारक यशवीर जी,नगर प्रचारक रविंद्र जी,सुमित प्रताप सिंह,जितेंद्र विक्रम सिंह,लालजी सिंह,दीपू पांचाल, निर्मल तिवारी,चित्रांशु सिंह,अभय दुबे,आशीष पटेल प्रमुख रुप से शामिल रहे.

Leave a comment