
माधौगढ़-रामजन्म भूमि में मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की खुशी में आरएसएस स्वयंसेवकों ने नगर को भगवा झंडों से पाट दिया। सुबह से ही संघ कार्यकर्ताओं ने प्रतिष्ठानों और भवनों पर भगवा झंडे लगाकर प्रभु राम की जयजयकार की। पांच सौ सालों से पुराने विवाद के बाद भारत में सनातन धर्मियों के आराध्य भगवान श्री राम का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। जिसके चलते पूरे देश में हर्ष का माहौल है। आरएसएस स्वयंसेवकों गोविंद सिंह,विनय प्रताप सिंह,नीरज भदौरिया,सुनील तोमर,राजेन्द्र दूरवार,रविन्द्र कुमार सोनू,दीपक राठौर,मोहित ठाकुर,रामआसरे शर्मा,होरीलाल,अवधेश सिंह,दिव्यांशु शुक्ला,संजू नगरिया,अशोक सिंह,अजीत गुप्ता आदि ने राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन के अवसर पर भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की गयी। कार्यकर्ताओं ने रामधुन और सुंदर कांड का पाठ कर देश की खुशहाली और भाईचारे की कामना की। शंख की ध्वनि से पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार प्रस्फुटित किया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने नगर में लड्डू का वितरण किया। नगरवासी भी जय श्री राम के जयकारे बोलते दिखे।







Leave a comment