कालपी। महेवा विकास खंड के थाना चुर्खी के ग्राम सरसई में लोकतंत्र सेनानी जगजोत सिंह गुर्जर का निधन होने से क्षेत्र शोक की लहर में डूब गया। लोकतंत्र सेनानी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
लोकतंत्र सेनानी के अंतिम संस्कार में तहसीलदार कालपी शशिविंद द्विवेदी, नायब तहसीलदार राजेश पाल, लेखपाल अमित कुमार, कालका प्रसाद लेखपाल, प्रभारी निरीक्षक चुर्खी अनिल कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र त्रिवेदी, वसीम खान आदि प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन से आई गारद में सिपाही रविंद्र, सूर्यप्रकाश, रामदास, रजनीश, योगेश कुमार, सर्वेश कुमार आदि शामिल थे। उन्होंने लोकतंत्र सेनानी को सलामी दी। भाजपा विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन कालपी, भाजपा मंडलाध्यक्ष रामानुग्रह सिंह गुर्जर, पूर्व प्रधान रविंद्र गुर्जर, पाले गुर्जर, कौशल किशोर गुर्जर, किशोर सिंह गुर्जर, डा. नीरज कुमार, राजू सिंह चौहान नादई सहित बड़ी संख्या में लोग लोकतंत्र सेनानी की अंतिम यात्रा में शामिल रहे।






Leave a comment