किसान आन्दोलन के अराजक तत्वों के सहारे दमन की निन्दा, स्वराज पार्टी ने कहा सरकार को मंहगा पडेगा दंाव


उरई। स्वराज पार्टी की बघौरा स्थित जिला कार्यालय में रविवार को हुयी बैठक में अराजक तत्वों का सहारा लेकर किसान आन्दोलन का दमन करने के सरकार के प्रयास की निन्दा की गयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये पार्टी के जिलाध्यक्ष पंकज सहाय ने कहा कि 66 दिन से शान्तिपूर्ण ढंग से चल रहे किसानों के आन्दोलन में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन बदअमनी सरकारी शरारत के कारण पैदा हुयी लेकिन प्रमुख किसान नेताओ और पत्रकारों पर ही मुकदमें करा दिये गये जो निन्दनीय है।
जिला कोषाध्यक्ष दयाकुमार जाटव ने सरकार से हठधर्मी छोडकर कृषि कानून रदद करने की मांग की । भाई सुरेन्द्र विक्रम वेद ने कहा कि किसानों की माग जायज है उसे तत्काल बिना शर्त मान लेना चाहिये। नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों से टकराव की नीति न छोडी तो देश की 130 करोड जनता सडको पर होगी । बैठक में प्रमुख रूप से गोलू परिहार, मोनू याज्ञिक , गुलाब पाल, धु्रवकुमार ,कैलाश पाल , शहीद खांन और कल्लन खंा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment