किसान यूनियन ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा


कालपी-उरई। भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाई द्वारा तहसीलदार को विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन सौंपा गया।
सोमवार को यूनियन के अध्यक्ष अजयपाल सिंह मलथुआ ने बताया कि उन्होने तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव गौआश्रय की व्यवस्था, जनसहयोग के माध्यम से अन्ना जानवरों की समस्या का निदान, नेहरू को फुलगेज से चलाने , विद्युत विभाग को निजी नलकूपों के कनैक्शन काटने से रोकने , केसीसी के नाम पर आरसी न काटने आदि मांगो को ज्ञापन में बुलन्द किया है।
उन्होने आरोप लगाया कि आवासीय पटटा की पैमाइश के नाम पर किसानों का जो शोषण किया जा रहा है उसे तत्काल बन्द कराया जाये। किसानों की समस्याओं से सम्बन्धित समाधान की जानकारी जो विभाग हर महीने नहीं दे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये। उनके साथ सुरेश सिंह चैहान, सत्येन्द्र सिंह , अमित दुबे, जितेन्द्र सिंह , जयराम कुशवाहा , नरेन्द्र बरही, बाबूलाल आदि भी रहे ।

Leave a comment