कालपी-उरई। प्रदेश की योगी सरकार फेल हो चुकी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होगे।
यह बात सपा युवजन सभा की प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंजीनियर पुष्पेन्द्र सिंह सेंगर ने श्याम पैलेस गेस्ट हाऊस मंे मीडिया वार्ता के दौरान कहीं । उन्होने कहा कि युवजन सभा के कार्यकर्ता हर गांव गली घर-घर जाकर सपा की सरकार के समय हुये चहुमुखी विकास के बारे में लोगो को बतायेगें ताकि सपा के पक्ष मंे भारी मतदान हो सके । उन्होने कहा कि किसान विरोधी कानून लाकर केन्द्र सरकार उन्हंे बर्बाद करने पर तुली है। समाजवादी पार्टी जब तक यह काले कानून वापस नहीं हो जाते कन्धे से कन्धा मिलाकर किसानों के साथ संघर्ष करेगी ।
इस दौरान पुष्पेन्द्र का माल्यार्पण के साथ जोशीला स्वागत किया गया । वरिष्ठ नेता मलखान सिंह यादव और नीरज पाल , विकास यादव, शोभित ठाकुर , शिवम यादव, शनि पाल, मौसम यादव, प्रियांशु पुरवार , सेवेन्द्र ठाकुर , यश, विनय , हीरो, विशाल, विकास , अमन विश्नोई नगर अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगे्रड उपस्थित रहे।
ं







Leave a comment