कालपी –उरई | अवैध खनन रोकने के लिए कटिबद्ध जिलाधिकारी चांदनी सिंह के तेवरों के कारण अधीनस्थ अधिकारियों की भी इस मोर्चे पर मुस्तैदी से खनन माफियों में खलबली मची है | इस क्रम में पुलिस उपाधीक्षक डॉ0 देवेन्द्र पचौरी ने शुक्रवार को खनन घाटों का गहन निरीक्षण किया |
उधर उपाधीक्षक के नेतृत्व में नगर निकाय के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण माहौल बनाने को पुलिस ने कदौरा नगर में पैदल मार्च कर नागरिकों को सुरक्षा का एहसास कराया | थाना प्रभारी निरीक्षक उमाकान्त ओझा तथा गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में उपाधीक्षक ने कहा कि आगामी नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर रखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद दें |





Leave a comment