सिरसाकलार- उरई। मदारीपुर कस्बे में आज तालाब की जगह पर अतिक्रमण किये हुये लोगों पर बाबा का बुलडोजर चल गया जिसमें अवैघ रूप से बनी हुयी दुकानें पूरी तरह ध्वस्त कर दी गयी ।
      उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सरकार के सख्त निर्देशों के तहत अतिक्रमण को लेकर कडे कदम उठाये जा रहे हैं जिसमें किसी नेता या अधिकारी की नहीं चल पा रही है। कस्बा मदारीपुर में स्टैण्ड के पास दिलीप शिवहरे की अवैध रूप से निर्मित हुयी दुकान को उप जिलाधिकारी सना अख्तर और तहसीलदार बलराम गुप्ता ने पुलिस बल के साथ जाकर धराशायी करा दिया ।
     बाद में तहसीलदार बलराम गुप्ता ने बताया कि तालाब की जगह पर अतिक्रमण किये सभी लोगों को जगह खाली करने के लिये नोटिस भिजवा दिये गये हैं। दिलीप शिवहरे के अलावा अन्य अतिक्रमण कर्ताओं को भी हिदायत दी गयी है कि अगर उन्होंने जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया तो उनके खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जायेगी। इनमें अमर सिंह , रामकुमार, प्रदीप कुमार, गंगाराम, संतोष , रविकुमार सहित 10 लोग शामिल हैं।

Leave a comment