कोंच-उरई | नगर निकाय चुनाव उच्च न्यालय के रुख के कारण अभी अधर में भले ही लटके हों लेकिन इस मामले में शान्ति व्यवस्था के मोर्चे पर पुलिस और प्रशासन कोई ढील नहीं छोड़ रहा है | एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह व सीओ शैलेन्द्र कुमार बाजपेयी ने इस कर्म में शुक्रवार को संयुक्त रूप से नगर में बनाये गये बूथों पर जाकर देखा और जो कमियाँ मिली उनको दुरस्त किये जाने के निर्देश दिए | अधिकारियो ने नगर के अमर चंद्र माहेश्वरी इंटर कालेज, सेठ वृंद्रावन इंटर कालेज , कमला नेहरू बालिका इंटर कालेज और बस स्टेण्ड के पास बी आर सी केंद्र आदि स्थलों पर बने मतदान बूथ देखे | इस अवसर पर अजय यादव सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे |






Leave a comment