भिटारी से पीपरी तक बन रही प्रधानमंत्री ग्राम सडक, आधा किलो मीटर निर्माण में लगेगी 3 करोड की लागत


सिरसाकलार – उरई। भिटारी से पीपरी तक 6 किलोमीटर सडक का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सडक की योजना के अन्तर्गत हो रहा है जिसे लेकर क्षेत्रीय जनता में उत्साह देखा जा रहा है।
     तीन करोड रूपये की लागत से निर्माणाधीन उक्त सडक के बन जाने से आधा दर्जन ग्रामों में आवागमन सुगम होगा और व्यापार में भी लाभ मिलेगा। साथ ही यहां से उरई जालौन जाने का रास्ता भी शार्टकट हो जायेगा।
     शासन के निर्देशों को देखते हुये निर्माणाधीन सडक की गुणवत्ता को लेकर अभियन्ता बेहद सजग हैं। अवर अभियन्ता शिरोमणि सिंह राजपूत ने इसी के मद्देनजर मिसुरपुरा के पास सडक खुदवाकर मटैरियल को परखा । उन्होंने ठेकेदार को रोड साइड पटरी को खेत वालों के अतिक्रमण से मुक्त कराने के निर्देश दिये ।

Leave a comment