उरई। नगरीय क्षेत्र के 54 परिषदीय विद्यालयों को आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत सभी बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिये 2 अरब रूपये के बजट को स्वीकृति दी गयी है जिससे वे काॅन्वेंट स्कूलों से भी अधिक दर्शनीय और स्तरीय हो सकेगें।
     नगरीय परिषदीय विद्यालयों को संवारने के लिये पीडब्लूडी प्रान्तीय खण्ड , ग्रामीण अभियंत्रण विभाग , श्रम एवं निर्माण सहकारी संघ उरई मुख्यालय प्रतापगढ , यूपीसिडको जालौन आदि कार्यदायी संस्थाओं को जिलाधिकारी ने अनुमति प्रदान की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि आपरेशन कायाकल्प में उरई नगर के 13, कोंच नगर के 6 , जालौन नगर के 7 , कालपी नगर के 10 , कदौरा के 6 , नदीगांव के 2 , रामपुरा के 3 , ऊमरी के 2, एट का 1 , कोटरा के 3 और माधौगढ का 1 परिषदीय विद्यालय शामिल किया गया है।
       उक्त विद्यालयों के सुन्दरीकरण के तहत कक्षा कक्षों में कोटा स्टोन , किचिन टाइल्स, शौचालय में टाइल्स, छत की मरम्मत , नवीन शौचालय निर्माण, बाउण्ड्री वाल एवं विद्यालयों में ब्राडिंग , पेंटिग कार्य कराये जायेगें।

Leave a comment