समाज सेवियों ने वर्तमान रविवार को भी शंकर सरोवर की सफाई के लिये बहाया पसीना


बांदा। रविवार को शंकर सरोवर के पुनरूद्धार के लिये श्रमदान के तीसरे चरण में अनेक समाज सेवियों ने सरोवर की सफाई के लिये पसीना बहाया । कार्यक्रम संयोजक अशोक त्रिपाठी के नेतृत्व में सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12 बजे तक 2 घण्टे हुयी इस मशक्कत में उमाशंकर पाण्डेय , धर्मेन्द्र त्रिपाठी , आनंदी साहू , निखिल सक्सेना, नीरज त्रिपाठी , रामप्रसाद सोनी , राहुल सेन , सचिन अग्निहोत्री, सुनील त्रिपाठी , नागेश खरे नागी, नवीन गुप्ता नीतू , दीनदयाल सोनी, सुशील तिवारी , संतोष नायक , संतोष राजपूत , पहलवान राजपूत , इन्द्रजीत राजपूत , रजोल तिवारी, रोहन सिन्हा , रवीन्द्र निषाद, विश्वप्रकाश श्रीवास्तव आदि सैंकडों समाज सेवियों ने भागीदारी की ।
      शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ल भी श्रमदानियों का उत्साह बढाने के लिये उनके बीच पहुंचे । उन्होंने कहा कि इसी तरह जिले और शहर के अन्य तालाबों को भी सुरम्य बनाने के लिये समाज सेवियों को आगे आना चाहिये।

Leave a comment