जालौन-उरई। आम रास्ते में गिटटी बालू डम्प होने से आस पास के निवासी और राहगीर परेशान हो रहे हैं लेकिन तमाम गुहार के बाबजूद जिम्मेदार अभी तक नहीं पसीजे हैं ।
उरई मार्ग पर स्थित आवास विकास काॅलोनी के प्रवेश द्वार पर जीवन बीमा निगम के दप्तर के बगल में ठेकेदार ने सडक पर गिटटी बालू का ढेर लगा रक्खा है। जिससे आये दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं । मुहल्ले के लोगो ने डेढ माह पहले एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है। लक्ष्मीकान्त शाक्य, राजकुमार मिश्रा, राघवेन्द्र सिंह , मंजू सेंगर , भूपेन्द्र पटेल, रामकुमार, कमलाकान्त , पंकज , प्रशान्त , दीपक आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुये ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर डम्प से उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।






Leave a comment