ग्रामीण आजीविका मिशन का ब्लाक स्तरीय वार्षिक अधिवेशन आयोजित, बेहतर कार्य निष्पादन करने वाली महिलायें सम्मानित


रामपुरा-उरई। विकास खण्ड परिसर में ग्रामीण आजीविका मिशन का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर की अध्यक्षता व खण्ड विकास अधिकारी ओमप्रकाश द्विवेदी के मुख्य आतिथ्य में धूमधाम से सम्पन्न हुआ । इसमें बेहतरीन काम करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
     कार्यक्रम की शुरूआत में अध्यक्ष व मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया । बाद में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में स्वयं सहायता समूहों का गठन बडा कदम है जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलायें आर्थिक रूप से आत्म निर्भर हुयी है उन्होंने कहा कि ग्रामीण आजीविका मिशन में सहयोग के लिये वे सदैव तत्पर हैं ।
     कार्यक्रम के अन्त में ब्लाक मिशन की मैनेजर शाइस्ता खानम ने संकुल की वार्षिक आय व्यय की रिपोर्ट को पढकर सुनाया । इस अवसर पर 7 समूहों की महिलाओं को बैंक द्वारा 7 लाख की धनराशि स्वरोजगार के लिये वितरित की गयीं।

Leave a comment