उरई। मूल्यवांन डीआई पाइप की चोरी कर बेचने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 10 शातिरों को दबोच लिया गया है। उनके कब्जे से 25 लाख रूपये मूल्य के 130 डीआई पाइप बरामद हुये जिनमें 30 अगस्त को जालौन रोड से चोरी किये गये 50 पाइप शामिल हैं। चोरी के बाद जिन ट्रकों से ढोकर ये पाइप ले जाये जाते थे उनको भी जब्त कर लिया गया है। जहां डीआई पाइप रखे होते थे उस स्थान की रैकी कार से की जाती थी ताकि उन्हें पार करने के लिये ऐसा मौका तलाशा जा सके जब कोई मौजूद न हो । इस बैगनआर कार को भी उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक असीम चैधरी ने बताया कि शहर के जालौन रोड राजेन्द्र नगर इलाके के राजेश सिंह सेंगर ने 31 अगस्त को अपने 80 डीआई पाइप रात में चोरी कर लिये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी जिसकी जांच पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस के हवाले की थी । तीनों के संयुक्त आपरेशन के चलते पुलिस के हाथ चोरों की गर्दन तक पहुंच गये। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त गैंग के 10 सदस्य गिरफ्तार हुये हैं जबकि इनके तीन साथी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
पकडे गये कथित बदमाशों के नाम उन्होंने जाबुद्दीन , फहीमुद्दीन, शानुद्दीन, तय्यूब, कलुआ, रिजवान , गुडडू , साजिद निवासीगण सासनी जिला हाथरस , इब्राहीम निवासी ग्राम खुर्रमपुर थाना विजयगढ जनपद अलीगढ और गौरव निवासी प्रकाश काॅलोनी संत कबीर आश्रम के पास थाना कैम्प जिला पलवल हरियाणा बताये हैं। यह लोग उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश , राजस्थान और हरियाणा भी घटनायें कर चुके हैं । आरोपियों ने पूंछतांछ में बताया कि चोरी के बाद ट्रक में लादकर उन्होने पाइप बोहद पुरा के जंगल में रख दिये थे जहां से मंगलवार को ट्रक में इनको लादकर गौतमबुद्ध नगर के लिये ले जा रहे थे तभी पकड लिये गये।







Leave a comment