जालौन-उरई । सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे यह प्रयास किया जा रहा है। शासन स्तर से आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कत हो रही है तो वह ऑनलाइन भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यह बात एडीएम ने ग्राम भिटारा में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में कही।
एडीएम पूनम निगम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद तक बेरोकटोक पहुंचाने के हर संभव प्रयास कर रही है। योजनाओं लाभ पाने के लिए किसी जरूरतमंद को परेशान न होना पड़े इसके ऑनलाइन व्यवस्था की जा रही है। राशनकार्ड, पेंशन, आय, जाति, निवास जैसी सुविधाओं के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब वह स्थिति नहीं है आप बस अपना आवेदन आनलाइन कर दीजिए। निर्धारित अवधि में आपको आपका दस्तावेज प्राप्त हो जाएगा। अगर सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने में कोई परेशानी हो रही हो तो पीड़ित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल आदि पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। वहीं, एसडीएम सना अख्तर ने ग्राम धनौरा कलां में आयोजित सुशासन सप्ताह में ग्रामीणों से राजस्व संबंधी, विरासततन दर्ज आदि के मामलों की जानकारी ली। कहा कि किसी को कोई दिक्कत हो तो वह उनसे सीधे संपर्क करें। इस मौके पर बीडीओ संदीप कुमार, तहसीलदार बलराम गुप्ता, नायब तहसीलदार गौरव, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी, सचिव देवीशरण सोनी, प्रधान कोमेश राजा गुर्जर, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।







Leave a comment