जालौन-उरई । जालौन सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य को मातृ शोक होने एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी के आकस्मिक निधन पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन व समिति अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा की उपस्थिति में ब्लॉक परिसर में शोक सभा संपन्न हुई।
ब्लॉक कार्यालय परिसर में संपन्न हुई शोक सभा में जालौन सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य ओमकार निरंजन की माताजी भगवती देवी के निधन एवं सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र मौखरी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। साथ ही दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस मौके पर शशिकांत द्विवेदी, राजेश शुक्ला, रामशरण विश्वकर्मा, शैलू शिवहरे, अतुल हर्षे, ओमकार निरंजन, संजू साहू, गौरीश द्विवेदी, विवेक़ मिश्रा, महेंद्र पाटकार मृदुल, अशोक पटेल, संजीव पटेल, वैभव अग्रवाल, रामनारायण शिवहरे, अरविंद गुप्ता, विपुल दीक्षित, रामजी अग्रवाल, विजय कुशवाहा, उमेश विश्वकर्मा, रामकिशोर द्विवेदी, सत्यम राठौर, विनोद राठौर आदि मौजूद रहे।







Leave a comment