उरई। कलेक्टेªट सभागार में कर करेत्तर की समीक्षा बैठक हुयी जिसमें विद्युत , खनन, आबकारी, परिवहन , स्टाम्प एवं रजिस्टेªशन और वाणिज्य कर विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष वसूली न कर पाने के कारण डीएम की डांट झेलनी पडी । जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि चिन्हित विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर फील्ड पर दौरे के लिये निकलें और प्रवर्तन की कार्रवाई में तेजी लायें । उन्होंने कहा कि वसूली का लक्ष्य शत प्रतिशत हासिल किया जाना चाहिये। इसमें कोताही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, कालपी के ज्वाइण्ट मजिस्टेªट अभिषेक कुमार आईएएस , वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, खनन अधिकारी रणवीर सिंह सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।







Leave a comment