उरई | जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने बताया कि राष्ट्रव्यापी अभियान “सुशासन सप्ताह- प्रशासन गांव की ओर 2022” के क्रम में विकास खण्ड माधौगढ़ के ग्राम ऊँचा में दिनांक 21 दिसम्बर  (बुधवार) को पूर्वान्ह 11:00 बजे जन चौपाल आयोजित की जाएगी। जन चौपाल के दौरान जन शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, पात्र लाभार्थियों का चयन, ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत किये जाने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों / ग्राम पंचायत में कराये गये विकास कार्यों / राजस्व कार्यों आदि की भी समीक्षा की जाएगी।

Leave a comment