जालौन-उरई । स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत के स्वच्छ टैक्नोलॉजी चेलेंज का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें स्टार्ट अप के माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के लिए प्रभावी और कुशल तकनीकी सुझाव मांगे जा रहे हैं। इसके लिए विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
जागरूकता कार्यक्रम के तहत नगर के जालौन बालिका इंटर कॉलेज व सेठ वीरेंद्र कुमार महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एसबीएम प्रभारी सुश्री रविंदर सलूजा ने छात्र, छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र अपने अद्वितीय विचारों के माध्यम से स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में भागीदारी कर सकते हैं। जीरो वेस्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सामाजिक समावेशन के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए इनोवेटिव विचार, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत प्रसंस्करण एवं पुनर्चक्रण, सफाई कार्यों की डिजिटल माध्यमों से निगरानी विषयों पर आपके विचार बहुमूल्य हो सकते हैं। स्वच्छ टेक्नोलॉजी चेलेंज कार्यक्रम में कोई भी नागरिक, शैक्षिक संस्थान, नागरिक समूह, स्वयं सहायता समूह, एनजीओ आदि भाग ले सकते हैं। कार्यक्रम में नगर पालिका एसआई देवेंद्र कुमार ने सहयोग किया।







Leave a comment